Home खेतीबाड़ी श्रीगंगानगर : कृषि के क्षेत्र में बेटियों के लिये भविष्य की अनंत संभावनाए: डॉ. शर्मा, कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान आयोजित … पढ़िये पूरी खबर

श्रीगंगानगर : कृषि के क्षेत्र में बेटियों के लिये भविष्य की अनंत संभावनाए: डॉ. शर्मा, कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान आयोजित … पढ़िये पूरी खबर

श्रीगंगानगर, 9 दिसम्बर। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर में राज्य महिला नीति एवं महिला प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में आज कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक उद्यान विभाग प्रीति गर्ग ने कृषि क्षेत्र में बूंद-बूंद सिंचाई योजना तथा कार्बनिक खाद के बारे में विस्तार से समझाया। गर्ग ने बताया कि कृषि के लिये लोन की विभिन्न योजनाएं हैं तथा महिलाओं को सरकार बहुत सब्सिडी भी देती है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर छात्राएं कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकती हैं। डॉ. आशा शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रभारी अमिता जैन ने कहा कि दस हजार वर्ष पूर्व कृषि की खोज मानव सभ्यता को महत्वपूर्ण देन है। कृषि के क्षेत्र में नए शोध व व्यावसायिक कृषि से हमारा देश विश्व में अग्रणी हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनू तंवर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. पूनम सेतिया, डॉ. आशा अरोड़ा, डॉ. रेखा भारद्वाज, शालिनी आल्हा, डॉ. अल्का, डॉ. अल्पना व्यास, गरिमा यादव एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Load More Related Articles
Load More By OFFICE DESK
Load More In खेतीबाड़ी