

छत्तरगढ़। आज श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण समिति छत्तरगढ़ के कार्यालय का उद्घाटन संत श्री रामाचार्य जी के पावन सानिध्य में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सन्त श्री ने कहा कि हमारे धर्म में केवल धन अर्जित करना ही महत्वपूर्ण नहीं है। अर्जित धन को धर्म के कार्य में लगाना अधिक महत्वपूर्ण है। भगवान् श्रीराम के मन्दिर निर्माण जैसे पवित्र कार्य में हमारे अर्जित भाग में से कुछ अंश का समर्पण कर इस कार्य को बल देने का सद्कार्य करना चाहिये। कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने राम मन्दिर आन्दोलन के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के पश्चात इस आन्दोलन का समापन हुआ है। अब इस पर भव्य राम मन्दिर का निर्माण किया जायेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इस अभियान का संचालन विश्व हिन्दू परिषद् और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया जायेगा। अभियान की जिला समिति के सह प्रचार प्रमुख श्याम सुन्दर सारस्वत ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। छत्तरगढ़ के सेठ जेठमल, मदनगोपाल राठी परिवार ने एक लाख इक्कतीस हजार रुपये श्रीराम मन्दिर निर्माण में समर्पण करने की घोषणा की। समिति ने अभियान के कर-पत्रक का विमोचन किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रमुख लोगों की बैठक का आयोजन कर गांवों में अभियान को लेकर दायित्व दिये गये। भोजराज लेखाला ने छत्तरगढ़ खण्ड की अभियान समिति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन भवानीशंकर सारस्वत ने किया।

Pawan: Good knowledge...